राष्ट्रीय
17-Apr-2026


कोलकाता (ईएमएस)। भारत निर्वाचन आयोग ने इस महीने के अंत में पश्चिम बंगाल में होने वाले दो चरणों के चुनाव के लिए मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर 87 कर दी है। 2016 के विधानसभा चुनाव में 90 केंद्र थे, जिन्हें 2021 में बढ़ाकर 108 कर दिया गया था। इस बार जारी नई अधिसूचना के अनुसार इनकी संख्या कम कर दी गई है। इन 87 मतगणना केंद्रों में सबसे ज्यादा 12 केंद्र दक्षिण 24 परगना में होंगे। इसके बाद उत्तर 24 परगना में 8 और हुगली में 6 केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं सबसे कम केंद्र कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और झाड़ग्राम में होंगे, जहां एक-एक केंद्र ही होगा। राज्य में मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे। सुबोध/१७ -०४-२०२६