रोम,(ईएमएस)। दुनियाभर में इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी निजी और राजनयिक गतिविधियों को लेकर चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तल्ख रिश्तों की खबरें पहले ही सुर्खियां बटोरती रही हैं, लेकिन ताजा मामला इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनके एक मुलाकात के वीडियो से जुड़ा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब मैक्रों पहले ही डोनाल्ड ट्रंप के तीखे तंज का सामना कर रहे हैं। ट्रंप ने मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के बीच उम्र के फासले और उनकी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर सार्वजनिक रूप से कटाक्ष किए थे, जिसे पश्चिमी मीडिया में भी काफी हवा मिली थी। इस निजी गॉसिप और विवादों के बीच इटली की प्रधानमंत्री को उनके द्वारा ग्रीट करने का अंदाज अब इंटरनेट पर चर्चा का नया विषय बन गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैक्रों, प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलते समय उन्हें पारंपरिक यूरोपीय शैली में चीक किस करके अभिवादन करते हैं। हालांकि, इस जेस्चर के दौरान मेलोनी के चेहरे पर हल्की असहजता साफ दिखाई दे रही है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत पकड़ लिया। लगभग 18 सेकंड के इस वीडियो ने भारतीय सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त मनोरंजन पैदा किया है। कई यूजर्स इसे मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट से जुड़े पुराने विवादों से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे कूटनीति का एक नया और अनौपचारिक रूप बता रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का तर्क है कि यह केवल एक सामान्य यूरोपीय अभिवादन है और इसे किसी विवाद के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में, जब मैक्रों पहले से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर ट्रंप के निशाने पर हैं, इस वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है। मेलोनी और मैक्रों की यह मुलाकात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए हुई थी, लेकिन गंभीर कूटनीति के बजाय लोगों का ध्यान उनके अभिवादन के अंदाज पर अधिक केंद्रित हो गया है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि यह वायरल वीडियो फ्रांस और इटली के राजनयिक संबंधों या मैक्रों की वैश्विक छवि पर क्या असर डालता है। वीरेंद्र/ईएमएस/18अप्रैल2026