भोपाल (ईएमएस) । पुलिस आयुक्त संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत उक्त घटना के खुलासा हेतू निर्देश दिया गये l उक्त तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-01 अखिल पटेल ,अति.पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज उमेश तिवारी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा 02 अपर्हता बालिकाओ को दस्तयाब किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है । फरियादिया उम्र 35 साल निवासी 12 नम्बर मल्टी थाना हबीबगंज भोपाल से पूछताछ कर कथन लेख किये गये जिसने अपने कथनों में नाबालिक बच्ची को अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहला फुसलाकर ले जाना लेख कराया गया है बालिका नाबालिक होने से पृथम दृष्टय अपराध अपराध क्रमांक 242/26 धारा 137(2) बीएनएस का पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया l फरियादिया से पूछताछ कर कथन लेख किये गये जिसने अपने कथनों में नाबालिक बच्ची को अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहला फुसलाकर ले जाना लेख कराया गया है बालिका नाबालिक होने से पृथम दृष्टय अपराध क्रमाक 243/26 धारा 137(2) बीएनएस का पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया l अपहरण की गंभीर घटना की सूचना के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा अज्ञात आरोपियो की तलाश पतारसी हेतू सहायक पुलिस आयुक्त श्री उमेश तिवारी द्वारा थाना प्रभारी हबीबगंज ,के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया विशेष टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से सी.सी.टी.व्ही कैमरो एंव मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गहन विवचेना प्रांरभ की गई पुलिस टीमो द्वारा घटनास्थल के आने जाने वाले सी.सी.टी.व्ही फुटेज का अवलोकन किया गया तथा विशेष टीमो को आसपास के क्षेत्रो में आसूचना संकलन हेतू लगाई गयी की वह पता करे कि उक्त हुलिए की बालिकाए कहा है। सी.सी.टी.व्ही के आधार पर उक्त हुलिए की बालिकाए भोपाल रेल्वे स्टेशन पर देखी गई है । थाना हबीबगंज टीम द्वारा व्यवसायिक दक्षता से यह ज्ञात किया गया कि कौन सी ट्रेन से नाबालिक बच्चिया किस ओर गई है ज्ञात हुआ कि बच्चिया इटारसी की ओर गई है । थाना हबीबगंज टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से जी.आर.पी इटारसी से संपर्क कर उक्त घटना से अवगत कराया गया । थाना प्रभारी जी.आर.व जी.आर.पी स्टाफ द्वारा सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए घेरा बन्दी करके एक संदेही को पकडा तथा दो बालिकाओ को सकुशल दस्तयाब करने मे हबीबगंज पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्यवाही की गई है। निरीक्षक संजीव चौकसे (थाना प्रभारी हबीबगंज), , उप0निरी0अजय दुबे, उप0निरी0शिवभानू सिंह, उप0निरी0 अखिलेश त्रिपाठी, उप0ननिरी मुक्ता शर्मा प्र0आर नागेन्द्र सिंह, प्र0आर राघवेन्द्र भास्कर , म.प्र.आर सुनन्दा चौधरी ,प्र0आर सुखिया उइके , महिला आर0 दीक्षा भदौरिया ,म.आर सुनीता , म0आर अदिती ,म0आर मोनू सोलंकी , आर0 रवि भावर, आर0 लोकेश तथा थाना जी.आर.पी इटारसी - निरी0 संजय चौकसे (थाना प्रभारी जी.आर.पी) , प्र0आर 94 कैलाश जाटव , प्र0आर 615 लीलाधर ,प्र0आर 085 हरि सिंह आर0 258 जितेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही। जुनेद/18 अप्रैल2026