भोपाल (ईएमएस) । पुलिस आयुक्त भोपाल सजंय सिह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, नगरीय पुलिस भोपाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला, नगरीय पुलिस भोपाल, पुलिस उपायुक्त जोन-01 अखिल पटेल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमती रश्मि अग्रवॉल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज संभाग, भोपाल उमेश तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना अशोका गार्डन, भोपाल के तीन स्थाई वारंटों में फरार वारंट अनिल सिंह छैकुर को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जिन्हें केन्द्रीय जेल दाखिल किया गया। थाना अशोका गार्डन द्वारा दिनांक 18.04.26 को वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटीयों की तलाश में थे कि थाना अशोका गार्डन के स्थाई वारंट 1- रुचिता सिंह गुर्जर जेएमएफसी भोपाल की न्यायालय द्वारा आर.टी.नं. 15696/16 धारा 138 एन.आई. एक्ट 2 तथागत यागनिक जेएमएफसी भोपाल की न्यायालय द्वारा आर.टी.नं. 133/24 धारा 138 एनआई एक्ट एवं 3 कल्पना कोतवाल की न्यायालय द्वारा आर.टी.न. 12805/19 धारा 138 एनआई एक्ट में फरार स्थाई वारंटी अनिल सिंह छैकुर पिता एल. एल. छैकुर आयु 40 साल नि.म.न. 12 शंकर गार्डन अशोका गार्डन, भोपाल जो विगत 10 वर्षों से स्थाई वारंट में फरार था जिसकी जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आपके थाने का स्थाई वारंटी जो पिछले कई वर्षों से फरार है वह शंकर गार्डन के पास खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर वारंटी को घेराबंदी कर पकङा जिसे उक्त तीनों स्थाई वारंटों के बारे में बताकर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग लाल, उनि. विजय भामरे, प्रआर. 2554 रूपेश कुमार राय, प्रआर. 971 अजय शर्मा, प्रआर 1241 कमलेश अश्वारे, प्रआर 2897 संतोष मंदरे, प्रआर 1170 संदीप सिंह, आर.210 मोहित शर्मा एवं आर.3692 मुकेश सोलंकी को भोपाल की सराहनीय भूमिका रही। जुनेद/18 अप्रैल2026