खेल
19-Apr-2026


कोलकाता (ईएमएस)। आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर राशिद खान एक बेटे के पिता बने है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अजलान के जन्म की घोषणा की। इसके बाद से ही उन्हें प्रशंसकों की और से बधाईयां मिलने लगीं। इस दौरान ने खेल के मैदान में भी अच्छी सफलता हासिल की। केकेआर के खिलाफ मैच में उन्होंने कैमरन ग्रीन को विकेट लेकर केकेआर को 180 रन पर समेट दिया। ग्रीन ने 79 रन बनाये। वहीं शुभमन गिल ने सबसे अधिक 86 रन बनाये। जोस बटलर के फिनिशिंग शॉट्स की बदौलत गुजरात टाइटंस ने यह मैच 5 विकेट से अपने नाम किया। ईएमएस 19 अप्रैल 2026