खेल
19-Apr-2026


सेविले (ईएमएस)। स्पेन के रियाल सोसिडाड क्लब ने एटलेटिको मैड्रिड को फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। तय समय तक दोनो ही टीमें 2-2 से बराबरी पर रहीं जिससे विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। जिसमें रियाल सोसिडाड ने गोल दागकर बाजी मार ली। सोसिडाड की जीत में गोलकीपर उनाई मैरेरो के बेहतर प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। गोलकीपर ने दो गोल बचाये। वहीं पाब्लो मारिन ने पेनल्टी शूटआउट में गोल दागकर सोसिडाड को 4-3 से जीत दिलायी। टीम की जीत पर कोच पेलेग्रिनो माटाराज़ो ने खुशी जतायी है। ईएमएस 19अप्रैल 2026