खेल
19-Apr-2026


बेंगलुरू (ईएमएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुा (आरसीबी) की टीम ने आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आरसीबी किसी एक स्थल पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गयी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ ही उसने अपना 100 मैच किसी एक स्थल पर खेला। इस प्रकार से आरसीबी आईपीएल इतिहास में किसी एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। चेन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी का यह 100वां मुकाबला था। इससे पहले किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने एक वेन्यू पर 100 मैच नहीं खेले हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर की टीम किसी एक स्थल पर सबसे अधिक मैच खेलने वाली दूसरी टीम है। केकेआर ने अपने घरेलू मैदान इडेन गॉर्डंस पर अब तक 98 मैच खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी के खिलाड़ी पर्यावरण संरक्षण का हवाला देते हुए हरी जर्सी पहनकर उतरे हैं। यह जर्सी वस्तुआओं को रीसाइकिल करके बनाई जाती हैं। आरसीबी 2011 से ही से हर सत्र में 1 मैच में हरी जर्सी पहनकर मैदान में उतरती है जिससे कि पर्यावरण बचाने का संकेत दे सके। आरसीबी ने साल 2011 से अब तक हरी जर्सी में कुल 15 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 5 मैच में ही जीत हासिल कर सकी है, जबकि 9 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का परिणाम नहीं आया। पिछले सत्र में आरसीबी ने हरी जर्सी में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 9 विकेट से हराया था। ईएमएस 19 अप्रैल 2026