खेल
19-Apr-2026


बेंगलुरु (ईएमएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली 6 विकेट की हार पर निराशा जतायी है पर कहा कि टीम इसकी समीक्षा कर वापसी करेगी। पाटीदार ने टीम की हार का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि हम इस मैच में लचर बल्लेबाजी के कारण हारे। हमने एक के बाद एक विकेट खोये जिससे मैच हमारे हाथ से निकल गया। वहीं अगर हमने 15 से 20 रन और अधिक बनाए होते तो हालात अलग होते। उन्होंने कहा कि मैच बहुत करीबी था, ऐेसे में मुझे लगता है कि हम 15-20 रन से पीछे रह गए। शुरुआत में विराट कोहली और फिल साल्ट ने तेजी के साथ खेला पर इसके बाद के 12 या 13 ओवरों में हमने तेजी से विकेट खो दिए और इससे हम पीछे रह गए। पाटीदार ने कहा कि उनके बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में जिम्मेदारी से नहीं खेला हालांकि अंतिम ओवरों में टीम की बल्लेबाजी अच्छी रही जो एक असकारात्मक संकेत है। साथ ही कहा कि टूर्नामेंट लंबा है पर हम वापस आत्मनिरीक्षण करते हुए सकारात्मक रुप से वापसी करेंगे। इस दौरान देखेंगे कि कहां गलतियां हुई हैं। ईएमएस 19 अप्रैल 2026