क्षेत्रीय
मंडला (ईएमएस)। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक वाहन को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग को मिली शिकायतों के आधार पर कलेक्टर के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 अप्रैल को तहसील मंडला क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में जांच के दौरान खनिज निरीक्षक द्वारा रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त एक वाहन (क्रमांक एमपी 50 जेडजी 2232) को पकड़ा गया। ईएमएस/मोहने/ 19 अप्रैल 2026