19-Apr-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। भोपाल कमिश्नरेट के थाना रातीबड़ को आईएसओ की टीम द्वारा मूल्यांकन, गुणवत्ता एवं मानकों के आधार पर आईएसओ अवार्ड के लिए चयनित किया गयाl इस मोकै पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में रविवार 19 अप्रैल 26 को आईएसओ 9001:2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया गयाl यह भोपाल पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा आईएसओ 9001:2015 सर्टिफाइड थाना बन चुका है I इसके पहले थाना मिसरोद एवं महिला थाना को भी आईएसओ सर्टिफाइड किया जा चुका हैl इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी, डीआईजी रियाज इकबाल, डिप्टी कमिश्नर अखिल पटेल, एसीपी दीपक नायक, एसीपी अंकिता खातरकर सहित आईएसओ की टीम और थाना स्टाफ मौजूद रहा l जुनेद / 19 अप्रैल