राष्ट्रीय
19-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देने के लिए 20 अप्रैल, 2026 से वाशिंगटन डीसी में तीन दिवसीय उच्च स्तरीय वार्ता शुरू हो रही है। इस बैठक में दोनों देश एक महत्वाकांक्षी द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगे। भारतीय दल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव और मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन कर रहे हैं। इस टीम में लगभग एक दर्जन अधिकारी शामिल हैं, जिनमें सीमा शुल्क और विदेश मंत्रालय के विशेषज्ञ भी हैं। अमेरिकी पक्ष की ओर से यूएसटीआर के अधिकारी चर्चा में शामिल होंगे। सुबोध/१९ -०४-२०२६