नई दिल्ली (ईएमएस)। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और सात हफ्तों से चल रहे ईरान युद्ध का असर अब दक्षिण एशियाई देशों की जेब पर पड़ने लगा है। बांग्लादेश सरकार ने शनिवार देर रात पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में 10% से 15% तक की भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरों के अनुसार, पेट्रोल 135 टका, डीजल 115 टका और केरोसिन 130 टका प्रति लीटर बिकेगा। पेट्रोलियम, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय ने बढ़ते आयात खर्च, फ्रेट/बीमा लागत और पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान को कारण बताया है। यह निर्णय दक्षिण एशियाई राष्ट्र के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव के बीच आया है, जिसने पहले सब्सिडी के माध्यम से कीमतों को नियंत्रित करने का प्रयास किया था सुबोध/१९ -०४-२०२६