क्षेत्रीय
20-Apr-2026
...


- सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा लोधा लववंशी समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन ब्यावरा(ईएमएस)l बड़ोदिया जागीर विंध्वासनी माता बड़ली मंदिर पर आयोजित लोधा लववंशी युवा समाज की महत्वपूर्ण बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं युवा साथियों ने सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व राजगढ़ ब्यावरा विधायक प्रतिनिधि इंदर सिंह लववंशी को 39वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का अध्यक्ष नियुक्त किया है । यह सम्मेलन समाज का 39वां एवं नि:शुल्क आयोजित होने वाला दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। सम्मेलन का आयोजन 1 मई को बड़ौदिया जागीर, तहसील नरसिंहगढ़, विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा में किया जाएगा। श्री लववंशी ने इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और समर्थन मिला है, उसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लें और सामूहिक विवाह के माध्यम से अनावश्यक खर्चों से बचते हुए या कि समाज के सभी वर्गों, वरिष्ठजन और युवाओं के तन-मन-धन से सहयोग के बल पर यह सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल आयोजन बनेगा। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन निश्चित रूप से एक मिसाल बनेगा और सामाजिक एकता को नई दिशा प्रदान करेगा सभी सर्व समाज बंधुओं से आग्रह है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।-निखिल/ब्यावरा/20/4/2026