खेल
22-Apr-2026


हैदराबाद (ईएमएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत पर खुशी जतायी है। ईशान ने कहा कि टीम को ये जीत अभिषेक शर्मा की आकामक बल्लेबाज से मिली है। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गयी है। उसने पिछले तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज की है जिससे ईशान उत्साहित हैं। टीम ने अभिषेक के 135 रनों की पारी से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 242 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसी कारण ईशान ने जीत का पूरा श्रेय अभिषेक को दिया है। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की भी जमकर प्रशंसा की है। क्लासेन ने भी 13 गेंदों में तेजी से 37 रन बनाकर अभिषेक का अच्छा साथ दिया था। ईशान ने कहा, अभिषेक ने जिस प्रकार से बल्लेबाजी की और क्लासेन ने उसे फिनिश किया, उसे देखते हुए मेर पास कहने को अधिक कुछ नहीं है। साथ ही कहा कि यहां के विकेट पर गेंद पुरानी होने के बाद रन बनाना आसान नहीं होता पर फिर भी क्लासेन ने अंत में तेजी से रन बनाये।” ईशान ने कहा कि अब हमें हर मैच के हिसाब से रणनीति बनानी होगी और निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हमारी टीम में हर कोई तेजी से खेलना चाहता है पर हमें शुरुआत में दो तीन गेंद रुख कर देखना होगा। अभिषेक ने युवा गेंदबाज हर्ष दुबे और ईशान मिलिंगा की भी प्रशंसा की। हर्ष ने मैच में तीन विकेट जबकि ईशान ने चार विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को ढ़हा दिया। गिरजा/ईएमएस 22 अप्रैल 2026