- शशि भूषण दूबे कंचनीय राकेश त्रिपाठी मीरजापुर (ईएमएस)। लालगंज तहसील छेत्र को मिला ऐतिहासिक एवं आकर्षक छवि सम्मान जिससे उपरौधवासियो मे अपने छेत्र की होनहार बीरवान जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा के रूप मे जान्हवी दूबे को पाकर जगह जगह इतना बडा सम्मान पाने से प्रफुल्लित हो गये है। बताते चले की जान्हवी दूबे को लोकसभा अध्यछ ओम बिरला द्वारा सम्मानित किया जाना अपने आप मे बडे ही गर्व का बिषय है। देश के सबसे बड़े न्यूज़ पेपर मेकिंग कंपटीशन जूनियर एडिटर के आठवें सीजन में लालगंज क्षेत्र की गंगहरा कला निवासी पूर्व प्रधान शिव बहाल दुबे की पौत्री जाह्नवी दुबे को नेशनल अवार्ड मिला है। महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा में नेशनल अवार्ड पाने वाले उन 16 स्टुडेंट्स में गंगहरा कला गांव की कक्षा पांच की छात्रा जाह्नवी दूबे भी शामिल हैं जिन्हें विगत शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सम्मानित किया। लालगंज क्षेत्र के गंगहरा कला गांव के निवासी बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार दूबे की पांचवी क्लास में पढ़ने वाली जाह्नवी दूबे कम उम्र में कंपटीशन में शामिल होकर नेशनल अवार्ड पाकर इतिहास रच दिया है। जाह्नवी दुबे के बाबा पूर्व प्रधान शिव बहाल दूबे ने बताया कि पौत्री को जब से नेशनल अवार्ड मिलने की सूचना मिली है लोगों द्वारा शुभकामनाएं मिल रही है। उन्होंने बताया कि पुत्र विनीत कुमार छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर है पौत्री जाह्नवी वही कक्षा पांचवी की छात्रा है। जाह्नवी की मां मध्यप्रदेश के सतना जिले में सरकारी विद्यालय में अध्यापिका है। - ईएमएस / 21 अप्रैल 26