व्यापार
21-Apr-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 35 पैसे की गिरावट के साथ ही 93.51 पर बंद हुआ। आज सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.32 पर पहुंच गया। बाजार जानकारों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के स्थिर रुख और केंद्रीय बैंक के भारतीय मुद्रा पर सट्टेबाजी पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने से रुपये पर दबाव बढ़ा है। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.25 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 93.37 के स्तर तक गिरने के बाद 93.32 पर कारोबार करने लगा जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की गिरावट दिखाता है। रुपया सोमवार को 25 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.16 पर बंद हुआ था। इससे पहले के दो सत्र में रुपये में 47 पैसे की मजबूती आई थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.4 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 97.94 पर रहा। ईएमएस 21 अप्रैल 2026