राज्य
21-Apr-2026


झांसी (ईएमएस)। यूपी के झांसी जिले के बबीना छावनी में तैनात सेना के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बबीना छावनी में सेना सुरक्षा कोर में नायक के पद पर तैनात ग्वालियर निवासी कोमल सिंह (50) ने सोमवार दोपहर ड्यूटी पर तैनाती के दौरान स्वयं के सिर में अपनी इंसास राइफल से कथित तौर पर गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि यह देख निकट ही तैनात एक हवलदार ने घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी और सिंह को तत्काल सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया। जितेन्द्र 21 अप्रैल 2026