21-Apr-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। मुंबई महानगरपालिका द्वारा शिवड़ी इलाके में टनल भंडारवाड़ा टेकड़ी जलाशय पाइपलाइन पर 1500 मिमी व्यास का बटरफ्लाई वाल्व लगाने का काम शुरू किया जा रहा है। इस कार्य से भंडारवाड़ा टेकड़ी, फॉसबेरी टेकड़ी और गोलंजी टेकड़ी जलाशयों से होने वाला जल वितरण भविष्य में अधिक सुचारु हो सकेगा। मनपा के जलापूर्ति विभाग के अनुसार यह काम आज बुधवार दिनांक 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होकर गुरुवार 23 अप्रैल को तड़के 4 बजे तक, यानी करीब 18 घंटे चलेगा। इस दौरान ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, ‘ई’ और ‘एफ दक्षिण’ प्रभाग के कई हिस्सों में पानी सप्लाई बंद या कम दबाव से होगी। - विभागवार स्थिति ‘ए’ विभाग: पी. डीमेलो रोड, रामगढ़ झोपड़पट्टी, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), सेंट जॉर्ज अस्पताल, सरकारी डेंटल कॉलेज, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नौसेना डॉकयार्ड (रेगुलर पानी सप्लाई का समय- दोपहर 1.40 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 9.40 बजे से सुबह 2 बजे तक) (बुधवार 22 अप्रैल को पानी की सप्लाई बंद रहेगी) ‘बी’ विभाग: बुधवार को उमरखड़ी, नूरबाग, चिंच बंदर, मस्जिद बंदर, दाना बंदर और वादी बंदर इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी, जबकि गुरुवार सुबह मोहम्मद अली रोड, मस्जिद बंदर स्टेशन इलाके में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। रेलवे (रेगुलर पानी सप्लाई का समय - शाम 7.15 बजे से रात 8 बजे तक) (बुधवार 22 अप्रैल 2026 को पानी की सप्लाई बंद रहेगी) मुंबई पोर्ट एरिया (रेगुलर पानी सप्लाई का समय- शाम 4.45 बजे से शाम 5.55 बजे तक और रात 11.40 बजे से आधी रात 12.45 बजे तक) (बुधवार 22 अप्रैल 2026 को पानी की सप्लाई बंद रहेगी) ‘सी’ विभाग: बनयान स्ट्रीट, इस्माइल कुर्ते रोड, एसबीयूटी एरिया, बोरा बाज़ार रोड, सरदार वल्लभभाई रोड, काज़ी रोड, अली उमर रोड, बापू कोटे मार्ग, जाम रोड, मस्जिद रोड, चिमना बुचर रोड, मटन रोड, धाबू रोड, पकमोडिया स्ट्रीट (रेगुलर पानी सप्लाई का समय- सुबह 4.45 बजे से सुबह 6 बजे तक) (गुरुवार 23 अप्रैल 2026 को पानी सप्लाई बंद रहेगी) ‘ई’ विभाग: नेस्बिट रोड, एन. एम. जोशी मार्ग, मदनपुरा, बदलूपुरा, नागपाड़ा, शेख हाफिजुद्दीन मार्ग, मेघराज शेट्टी मार्ग, गणेश हरि परुंडेकर मार्ग, पैस रोड, मूसा किलेदार रोड, सोफिया जुबैर मार्ग, डिमटीमकर मार्ग, एम. ए. मार्ग, टंकपाखड़ी मार्ग, क्लियर रोड, बी. जे. मार्ग, के. के. रोड (रेगुलर पानी सप्लाई का समय- सुबह 5 बजे से 6.30 बजे तक) (गुरुवार 23 अप्रैल को कम प्रेशर पर पानी सप्लाई) बुधवार को मझगांव कोलीवाड़ा, डॉकयार्ड रोड, कालाचौकी और घोड़ापदेव इलाकों में, जबकि गुरुवार को मदनपुरा, नागपाड़ा, अग्रीपाड़ा और भायखला इलाकों में, जेजे, नायर और कस्तूरबा हॉस्पिटल में कम प्रेशर पर पानी सप्लाई। माझगांव, डॉकयार्ड रोड, कालाचौकी में 22 अप्रैल को और मदनपुरा, नागपाड़ा, आग्रीपाड़ा में 23 अप्रैल को कम दबाव रहेगा। जेजे, नायर और कस्तूरबा अस्पतालों को भी कम दबाव से पानी दिया जाएगा। - ‘एफ दक्षिण’ विभाग: गुरुवार को शिवरी, वडाला और अभ्युदय नगर इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। गुरुवार को परेल, लालबाग, हिंदमाता और दादर इलाकों में कम प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी। - नागरिकों के लिए सलाह महानगरपालिका ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और पानी का इस्तेमाल सावधानी से करें। साथ ही अगले 4–5 दिनों तक पानी उबालकर और छानकर पीने की सलाह दी गई है। - स्वेता/संतोष झा-२१ अप्रैल/२०२६/ईएमएस