राष्ट्रीय
21-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राजधनी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के 6 दिन बाद चौधरी प्रधानमंत्री मोदी से मिले। पीएम मोदी से मिलने के बाद सीएम चौधरी ने पोस्ट किया, राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन मिला। प्रधानमंत्री मोदी जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद वे बिहार भवन पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ता से उन्होंने मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने बीजेपी हेडक्वार्टर में नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 5 मिनट चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि यहां मंत्रिमंडल में नामों की लिस्ट फाइनल की गई। आशीष दुबे / 21 अप्रैल 2026