राष्ट्रीय
21-Apr-2026
...


तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी की काबिलियत पर उठाए थे सवाल नई दिल्ली,(ईएमएस)। जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सत्ता का लालची बताकर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ही कांग्रेस को सँभाल सकती हैं, जिस पर कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने तेज प्रताप को पागल आदमी बताकर कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। कांग्रेस नेता उदित राज ने तेज प्रताप के बयान पर पलटवार कर कहा कि ये पार्टी का मामला है। लेकिन, ये आदमी (तेज प्रताप यादव) पागल है और अपरिपक्व है.....पहले अपना संभाले, ये आदमी जब देखो तब बड़बड़ाता रहता है। दरअसल बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और जनशक्ति दल के नेता तेज प्रताप से जब प्रियंका गांधी वाड्रा को इंडिया ब्लॉक का चेहरा बनाए जाने की अटकलों पर सवाल हुआ, तब उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए जवाब दिया। तेज प्रताप ने दावा कि अब राहुल गांधी को धीरे-धीरे कुर्सी का लालच समाता जा रहा है। वे खुद लालची होते जा रहे हैं। वे दूसरे राज्य के हैं और उनका बिहार की गद्दी पर बैठने का मन कर रहा है। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि वे बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते हैं और दूसरे की बुलेट को कहीं भी फेंक दिया। इनका यही काम है। गाना बजवा रहे हैं डीजे पर, नचवा रहे थे सबको..नाचना गाना यही इनका शौक है............अब ये हॉलीवुड में जाकर नाचें। आशीष दुबे / 21 अप्रैल 2026