राष्ट्रीय
21-Apr-2026
...


मुंबई,(ईएमएस)। एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के हाथ में चोट लगने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जा रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। शरद पवार दो दिन पहले दिल्ली से लौटे थे और तब से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें हाथ में चोट लगने के कारण भर्ती किया था। उन्हें सोमवार को डिस्चार्ज होना था, हालाँकि, उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार को फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में भी ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। इससे पहले फरवरी महीने में ही वे पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती हुए थे। 9 फरवरी को उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने जानकारी दी थी कि बाबा को सीने में जकड़न हो गई है और उन्हें 5 दिन तक एंटीबायोटिक्स लेनी होगी। बता दें कि करीब 85 साल की उम्र के पवार महाराष्ट्र और देश की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं। वे फिर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। हाल में उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। बात दें कि पवार को बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी सभा में जाना था लेकिन अब वे बारामती की सभा में शामिल नहीं हो पाएंगे। सुनेत्रा पवार सहित कुल 23 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। आशीष दुबे / 21 अप्रैल 2026