21-Apr-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस)। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज कांग्रेस परिवार में 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री, कंाग्रेस जिला विधि प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं जिला वक्फ बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष जनाब एडवोकेट मिनाज खान ने कांग्रेस पार्टी में पुनः घर वापसी की। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक पार्टी में शामिल कराया। एडवोकेट मिनाज खान ने कंाग्रेस में घर वापसी करते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हुए राजनीति शुरू की थी। कुछ समय के लिए भाजपा में गया, लेकिन वहां केवल घुटन, उपेक्षा और कार्यकर्ताओं का अपमान देखा। भाजपा में जनसेवा नहीं, केवल स्वार्थ और सत्ता की राजनीति है। वहीं आम कार्यकर्ता की कोई सुनवाई नहीं होती। मैंने महसूस किया कि देश और प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित है।