अंतर्राष्ट्रीय
इस्लामाबाद(ईएमएस)। पाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस 24 मई तक बंद रखने का फैसला किया है। अब ये पाबंदियां एक साल से भी ज्यादा समय तक लागू रहेंगी। पिछले साल 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपना-अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। हमले में 26 लोग मारे गए थे। 24 अप्रैल, 2025 से भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान का एयरस्पेस पेस बंद है, वहीं दूसरी तरफ पिछले साल 30 अप्रैल से पाकिस्तानी विमानों को भारतीय एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। विनोद उपाध्याय / 21 अप्रैल, 2026