अंतर्राष्ट्रीय
21-Apr-2026


कोलंबो(ईएमएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को 19 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। ये चेन्नई लौट आए हैं। इन्हें समुद्र सीमा पार करने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। मछुआरों को 25 मार्च को हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें श्रीलंका की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। सोमवार को कुल 30 मछुआरों को भारतीय दूतावास के अधिकारियों को सौंपा गया। इनमें से दो मछुआरों पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि दो नावों के चालकों पर 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। विनोद उपाध्याय / 21 अप्रैल, 2026