इन्दौर (ईएमएस) सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी से एनएचएम संविदा लैब टेक्नीशियन संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग करते उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जल्द सुधार न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। संघ जिलाध्यक्ष रूपचंद सुनहरे के अनुसार मप्र सरकार की संविदा नीति 2023 के अनुसार संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के वेतन के अनुसार ही शत प्रतिशत वेतन मिलना चाहिए। सरकार के अनुसार लैब टेक्नीशियन का ग्रेड पे 2800 है, लेकिन एनएचएम विभाग ने उनका निर्धारण 2400 ग्रेड पे पर किया है जो कि गलत है। संघ ने जल्द इस वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की। इस दौरान एनएचएम संविदा स्वास्थ्य प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नीतू केल्दे, सपना माहेश्वरी, आफताब एहमद, सुषमा शर्मा, श्रीराम गहलोत, हर्षिता शर्मा, शशि जारवाल आदि उपस्थित रहे। - आनंद पुरोहित/ 22 अप्रैल 2026