हैदराबाद (ईएमएस)। पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह अपने चेले अभिषेक शर्मा के आईपीएल में किये प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। अभिषेक ने जिस प्रकार से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में तूफानी पारी खेली उसके बाद युवराज ने भी उन्हें सर कहकर संबोधित किया है। अभिषेक ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में केवल 68 गेंदों पर 135 रन बना दिये। जिसमें 10 छक्के और 10 शानदार चौके शामिल थे। इस अभिषेक के इस ऐतिहासिक शतक से उनके मेंटोर युवराज इतने प्रभावित हुए कि सोशल मीडिया में अभिषेक को उन्होंने सर कहकर संबोधित किया, और उनकी यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। युवराज ने अभिषेक की तारीफ करते हुए लिखा, बल्ले को काम करने दो। हर दिन बेहतर हो रहे हो। बहुत बढ़िया खेले सर अभिषेक। इसी प्रकार आगे बढ़ते रहो। युवराज, ने अभिषेक के बल्लेबाजी कौशल को निखारने में अहम भूमिका निभा है। वहीं एक यूजर ने टिप्पणी की, अभिषेक ने आज तो अपने गुरु की तरह बल्लेबाजी की है। यह शतक अभिषेक का मौजूदा सत्र में तीसरा 50 से अधिक स्कोर था, उन्होंने पहले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जमाया था। दूसरे यूजर ने कहा, अभिषेक जैसे खिलाड़ियों के साथ यही बात है। जब उनका दिन होता है तो वह अकेले ही विरोधी टीम को मैच से बाहर कर देते हैं। क्या शानदार पारी खेली। ईएमएस 22 अप्रैल 2026