खेल
22-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग यानी (आईपीएल) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले के बाद अंकतालिका में बदलाव आया है। इस मैच में सनराइजर्स को जीत का लाभ मिला है और वह अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गयी है। वहीं दिल्ली कैपिल्स हार के बाद भी पहले की तरह ही पांचवे स्थान पर है जबकि अब तक शीर्ष 3 में रही राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर फिसल गयी है। नंबर एक स्थान पर पंजाब किंग्स बरकरार है। गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे नंबर पर है। पंजाब किंग्स को अभी तक एक भी हार नहीं मिली है और उसके सबसे अधिक 11 अंक हैं। उसने 6 मैचों में से 5 मैच जीते हैं जबकि एक मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया। वहीं आरसीबी 6 मैचों में 8 अंकों के साथ ही दूसरे जबकि सनराइजर्स एक स्थान के लाभ के साथ ही तीसरे स्थान पर आ गयी है। उसके 7 मैचों के बाद 8 अंक हैं। चार मैच टीम ने जीते हैं, जबकि 3 मैच हारी हैं। रॉयल्स चौथे स्थान पर खिसक गयी है, वह 6 मैचों में से 4 मैचों में जीती है और दो मैच हारी है पर कि 8 अंक होने के बाद भी वह नेट रन रेट में पीछे होने के कारण चौथे स्थान पर है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर है। वह 6 में से 3 मैच हारी है और उसके 6 अंक हैं। छठे पायदान पर गुजरात टाइटन्स है, वह 6 में से 3 मैच जीती है पर नेट रन रेट उनका कम होने के कारण पीछे हो गयी है। मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर बरकारार है, जिसने 6 में से दो मैच जीते हैं और उसके चार अंक हैं पर नेट रन रेट अन्य टीमों से अच्छा है। आठवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अब तक 6 मैचों में से दो जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट एमआई से बेहतर नहीं है। नौवें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। एलएसजी ने भी 6 मैच इस सीजन खेले हैं और दो मैच ही जीते हैं। नेट रन रेट एलएसजी का भी अच्छा नहीं है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 7 मैचों में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है और एक मैच पूरा नहीं हो पाया। ऐेसे में 3 अंक लेकर वह अंतिम स्थान पर है। आईपीएल अंक तालिका क्र. टीम मैच जीत हार बेनतीजा नेट रन रेट अंक 1 पंजाब किंग्स 6 5 0 1 1.420 11 2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 1.171 8 3 सनराइजर्स हैदराबाद 7 4 3 0 0.820 8 4 राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 0.599 8 5 दिल्ली कैपिटल्स 6 3 3 0 -0.130 6 6 गुजरात टाइटन्स 6 3 3 0 -0.821 6 7 मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 0.067 4 8 चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 -0.780 4 9 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 2 4 0 -1.173 4 10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 -0.879 3 ईएमएस 22 अप्रैल 2026