जोहांसबर्ग (ईएमएस)। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एबी एबी डिविलियर्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण क्रिकेट जगत में छाये रहे हैं। मैदान पर चारों ओर शॉट खेलने के कारण वह मिस्टर 360 के नाम से भी लोकप्रिय रहे हैं। डिविलियर्स ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ये कहते हुए संन्यास ले लिया था कि उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना है। उन्होंने अपने 14 साल के शानदार करियर में सबसे तेज शतक सहित कई रिकार्ड अपने नाम किये हैं। खेल के साथ ही मैदान के बाहर भी अपने अफेयर ओर शादी के लिए वह चर्चाओं में रहे हैं। इस दौरान भारत से भी उनका जुड़ाव इस कारण रहा कि उन्होंने शादी के लिए आगरा के ताजमहल के सामने प्रपोज किया था1 डिविलियर्स की पत्नी डेनियल डिविलियर्स भी एक सफल उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता रही हैं। वह प्रिटोरिया में एक इंडोर प्लेग्राउंड और कैफे चलाती हैं। डेनियल अक्सर चैरिटी के कामों में सक्रिय रहती हैं; आईपीएल 2016 के दौरान उन्होंने बच्चों के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से शेन वॉटसन के साथ एक गाना भी गाया था, जिससे पता चलता है कि वह सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाती हैं। डिविलियर्स और डेनियल का अफेयर साल 2007 में हुई, जब डिविलियर्स डेनियल के माता-पिता के होटल में दोपहर के भोजन के लिए गए थे। यहीं पहली बार डिविलियर्स ने डेनियल को देखा और प्रभावित हो गये। कुछ साल बाद, डिविलियर्स के भाई की शादी में दोनों की फिर मुलाकात हुई। इस बार डेनियल की सुरीली आवाज से डिविलियर्स मुग्ध हो गये। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे प्यार हुआ। पांच साल तक डेटिंग के बाद इस क्रिकेटर ने डेनियल को प्रपोज कर दिया। डिविलियर्स ने साल 2012 में भारत दौरे के समय आगरा के ताजमहल के सामने घुटनों पर बैठकर डेनियल को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस यादगार प्रस्ताव के ठीक एक साल बाद, 30 मार्च 2013 को, दोनों ने उसी होटल में शादी की, जहां उनकी पहली मुलाकात हुई थी। आज इन दोनो के तीन बच्चे अब्राहम डिविलियर्स, जॉन रिचर्ड डिविलियर्स और बेटी येंटे डिविलियर्स हैं। ये जोड़ सुखी जीवन जीत रहा है। गिरजा/ईएमएस 22 अप्रैल 2026