खेल
22-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच के बाद आईपीएल में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बदलाव आया है। इस मैच में शतक लगाने के साथ ही सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा 323 रनों के साथ ही ऑरेंज कैप की दौड़ में नंबर एक स्थान पर पहुंच गये हैं। वहीं सनराइजर्स के ही हेनरिक क्लासेन 320 रनों के साथ ही दूसरे और गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 265 रनों के साथ ही तीसरे नंबर पर हैं। आरसीबी के विराट कोहली 247 और राजस्थान रॉयल्य के वैभव सूर्यवंशी 246 रनों के साथ ही चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन सात मैचों में 238 रनों के साथ छठे स्थान पर हैं। उनका औसत 34.00 का है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार सातवें पादयान पर खिसक गए हैं। उन्होंने छह मैचों में 46.00 के औसत से 230 रन जोड़े हैं। ऑरेंज कैप सूची खिलाड़ी रन मैच रन टीम अभिषेक शर्मा 7 323 सनराइजर्स हैदराबाद हेनरिक क्लासेन 7 320 सनराइजर्स हैदराबाद शुभमन गिल 5 265 गुजरात टाइटंस विराट कोहली 6 247 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वैभव सूर्यवंशी 6 246 राजस्थान रॉयल्स ईशान किशन 7 238 सनराइजर्स हैदराबाद रजत पाटीदार 6 230 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कूपर कोनोली 6 223 पंजाब किंग्स यशस्वी जायसवाल 6 223 राजस्थान रॉयल्स प्रियांश आर्य 5 211 पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पर्पल कैप सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। पर्पल कैप की शीर्ष 5 सूची में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज इशान मलिंगा आठ स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर आ गये हैं। उनके नाम 7 मैचों में कुल 12 विकेट दर्ज हैं। वहीं 6 मैचों में 13 विकेट लेकर सीएसके के अंशुल कंबोज पहले नंबर पर कायम हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे स्थान पर हैं। उनके 6 मैचों में 12 अंक हैं। लखनऊ सुपरजायंटस के प्रिंस यादव 11 व आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार 10 विकेट लेकर चौथे व पांचवे नंबर पर हैं। आईपीएल 2026 पर्पल कैप सूची खिलाड़ी टीम मैच पारियां ओवर विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट अंशुल कम्बोज चेन्नई सुपर किंग्स 6 6 21.4 13 3/22 0 इशान मलिंगा सनराइजर्स हैदराबाद 7 7 23.0 12 4/32 1 प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटन्स 6 6 24.0 12 4/28 1 प्रिंस यादव लखनऊ सुपर जायंट्स 6 6 22.0 11 3/32 0 भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 6 24.0 10 3/26 0 रवि बिश्नोई राजस्थान रॉयल्स 6 6 20.0 10 4/41 1 कगिसो रबाडा गुजरात टाइटन्स 6 6 23.0 10 3/29 0 हर्षल दुबे सनराइजर्स हैदराबाद 6 6 17.0 8 3/12 0 जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स 6 6 21.0 8 2/19 0 क्रुणाल पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 6 21.0 8 2/30 0 कार्तिक त्यागी कोलकाता नाइट राइडर्स 7 6 23.0 8 3/22 0 जेमी ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स 5 5 15.0 8 4/18 1 लुंगी नगिडी दिल्ली कैपिटल्स 6 6 23.4 7 3/27 0 वैभव अरोड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स 7 6 24.0 7 2/38 0 सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स 6 6 23.0 6 2/26 ईएमएस 22 अप्रैल 2026