क्षेत्रीय
22-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थाना अतंर्गत करोंदी सीओडी निवासी एक महिला को शादी के 9 माह बाद ही पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि आटो खरीदने के लिए पति द्वारा मायके से 1 लाख रुपये लाने की मांग की जा रही है, मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना शुरु हो गई| पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार करोंदी सीओडी निवासी महिला की 4 जुलाई 2025 को मटामर स्थित कैलाशधाम मंदिर में पंकज यादव के साथ शादी हुई थी, शादी के बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक था इसके बाद पति पंकज यादव दूसरा आटो खरीदने के लिए मायके से 1 लाख रुपए लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा| 4 अप्रैल को मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पक्ष के लोगों ने पंकज को समझाने की कोशिश की लेकिन वह रुपए की मांग पर अड़ा रहा। यहां तक कि धमकी देने लगा। पति की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने बीती रात रांझी थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 85 बीएनएस तथा 3,4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। - सुनील साहू / मोनिका / 22 अप्रैल 2026/ 05.01