क्षेत्रीय
22-Apr-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस)। कोली/ कोरी समाज का 13 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन 26 अप्रैल रविवार को चैंबर आफ कामर्स मे आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कोली /कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला से पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर सहित राष्ट्रीय महामंत्री डीपी शंखवार मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुये माहौर कोरी महासभा के अध्यक्ष पवन कुमार माहौर सचिव गजेन्द्र राजौरिया ने बताया कि सम्मेलन में ग्वालियर की महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार सांसद ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह भाजपा नेता महेश उमरैया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।