राज्य
22-Apr-2026
...


लॉलीपॉप देने कांग्रेस कार्यालय से बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च के लिए निकली, गिरफ्तार भोपाल (ईएमएस) । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के केन्द्र सरकार द्वारा16 अप्रैल को बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में संशोणन बिल लाने और विपक्ष के द्वारा समर्थन न करने पर इसके पास न होने को लेकर कांग्रेस और भाजपा इसकों लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। इसी क्रम में महिला आरक्षण बिल को छलावा बताते हुए राजधानी भोपाल में एमपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए इस प्रदर्शन में 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं को लॉलीपॉप देने के लिए कांग्रेस कार्यालय से भाजपा कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। महिला कांग्रेस अध्यक्ष को किया गिरफ्तार यात्रा के बीच में महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। महिलाओं ने बैरेकेटिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेस की संयुक्त प्रदेश सचिव सेजल पटेल ने बताया कि बीजेपी महिलाओं से डर गई है, इस लिए उन्हें लॉलीपॉप देने से रोका गया है। भाजपा हमेशा महिलाओं को लॉलीपाप देती है, इसलिए आज हम उन्हें लॉलीपॉप देने जा रहे थे।