राज्य
23-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) बायफ्रेंड के काॅल नहीं उठाने के बाद एक युवती ने उसे अब तुम खुश रहना... लिखा और अपने ही घर में फांसी लगा ली। पता चलने के बाद परिजन उसे फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नम्रता पिता दिनेश निवासी जनता क्वार्टर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक इन्वेस्टमेंट कंपनी में काम करती थी। देर रात तक जब नम्रता ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने उसे फोन किया, लेकिन मोबाइल कमरे के अंदर ही बजता रहा। इसके बाद परिजनों ने झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी दिखी। तुरंत दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतार अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है परन्तु मोबाइल से सुसाइड से पहले नम्रता ने अपने बॉयफ्रेंड विशाल को वीडियो कॉल किया था। कॉल रिसीव नहीं होने पर उसने उसे मैसेज किया अब तुम खुश रहना और फांसी लगा ली। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल भी जांच के लिए जब्त कर लिया है।प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस के मृतका की बहन ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही थी। घटना के समय उसके पिता दूसरी बेटी को लेकर अस्पताल गए हुए थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा, युवक विशाल से पूछताछ करते मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 23 जुलाई 2026