- भेजा गया जेल पाकुड़(ईएमएस)।पाकुड़ जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना जोड़ी सोसो टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।बेटा चरण हेंब्रम ने 52 वर्षीय मां धुनी हेंब्रम की नुकीला पत्थर से कूच हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से ही एक नुकीला पत्थर को भी पुलिस ने बरामद किया है।घटना की पुष्टि एसडीपीओ दयानंद आजाद ने की है।बताया कि बेटा के द्वारा एक वृद्ध मां की हत्या कर दी की गई है।आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या का मुख्य कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।मृतक के पति चांद है ब्रह्म के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। कर्मवीर सिंह/23अप्रैल/26