व्यापार
23-Apr-2026
...


सेंसेक्स 852 , निफ्टी 205 अंक नीचे आया मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ। बाजार में ये गिरावट अमेरिक और ईरान के बीच तनाव को देखते हुए दुनिया कर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी नाकाबंदी से भी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया जिससे भी बाजार पर दबाव पड़ा है। आज कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक फिसलकर 77,664 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 205.05 अंक नीचे आकर 24,173.05 पर पहुंच गया।आज सेंसेक्स 77,574.18 के सबसे निचले स्तर पर वहीं निफ्टी 243 अंक गिरकर 24,134.80 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस प्रकार केवल दो सत्रों में सेंसेक्स करीब 1,600 अंक तक गिर गया है। आज सत्र के दौरान, व्यापक बाजार सूचकांक गिरे हैं। वहीं पिछले सत्र में बाजार में गिरावट के बावजूद व्यापक सूचकांक लाभ पर बंद हुए थे। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में जहां 0.67 फीसदी की गिरावट रही। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.41 फीसदी की गिरावट आई। क्षेत्रवार देखें तो निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी ऑटो में 2.35 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.19 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.83 फीसदी, और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.38 फीसदी रही।आज निफ्टी के सिप्ला, अदाणी इंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, अपोलो हॉस्पिटल, अदाणी पोर्ट्स, ओनजीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर , श्रीराम फाइनेंस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एसबीआई लाइफ, टीएमपीवी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।होर्मुज जलडमरूमध्य की जारी नाकाबंदी के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भी निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाये रखी। वहीं इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स 604.76 अंक की गिरावट के साथ 77,911.73 पर खुला। इसी तरह निफ्टी भी करीब 150 अंकों की गिरावट के साथ 24,202 पर खुला। ईएमएस 23 अप्रैल 2026