:: वरिष्ठ नागरिकों को अब मिलेगा 7.75% तक रिटर्न, नई दरें आज से प्रभावी :: मुंबई/इंदौर (ईएमएस)। देश के अग्रणी स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए निवेश पर मुनाफे का पिटारा खोल दिया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट (बचत खाता), फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। संशोधित दरें गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस निर्णय का सबसे बड़ा लाभ वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा। अब सीनियर सिटिज़न्स को टर्म डिपॉजिट पर सालाना अधिकतम 7.75 प्रतिशत तक ब्याज प्राप्त होगा। वहीं, बैंक ने बचत खातों (सेविंग्स अकाउंट) पर भी दरों को बढ़ाकर अधिकतम 6.75 प्रतिशत प्रति वर्ष कर दिया है। सामान्य ग्राहकों की बात करें तो उन्हें एफडी और आरडी पर अब अधिकतम 7.25 प्रतिशत तक का वार्षिक रिटर्न मिल सकेगा। :: मध्यम अवधि के निवेश पर फोकस :: यह संशोधन विशेष रूप से 12 से 36 महीनों की मध्यम अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट और 36 महीनों तक की रिकरिंग डिपॉजिट पर लागू किया गया है। बैंक का मानना है कि यह कदम उन निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद होगा जो सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर लिक्विडिटी (तरलता) और सुनिश्चित रिटर्न की तलाश में हैं। :: डिजिटल माध्यमों पर भी सुविधा :: ये नई दरें बैंक के देशभर में फैले 2,726 बैंकिंग टचपॉइंट्स के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगी। बैंक के नए और मौजूदा ग्राहक एयू 0101 ऐप, व्हाट्सऐप बैंकिंग और वीडियो बैंकिंग के जरिए घर बैठे इन बढ़ी हुई दरों का लाभ उठा सकेंगे। वर्तमान में बैंक का नेटवर्क 21 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में मजबूती से फैला हुआ है। ब्याज दरों का नया गणित जमा का प्रकार सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) 7.25% तक 7.75% तक सेविंग्स अकाउंट 6.75% तक 6.75% तक रिकरिंग डिपॉजिट (RD) 7.25% तक 7.75% तक प्रकाश/23 अप्रैल 2026