क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


- बंग समाज का प्रदर्शन; कई इलाकों में दुकानें बंद कांकेर(ईएमएस)। जिले के पखांजूर में हाल ही में हुई प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बंग समाज ने बंद का आह्वान किया, जिसका असर कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में सुबह से देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, नया पारा इलाके में प्रशासन द्वारा 6 घरों पर की गई कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इसी के विरोध में बंग समाज ने एसडीएम कार्यालय घेराव और बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है। बंद के चलते कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। इस आंदोलन को सर्वसमाज का समर्थन मिलने से इसका असर और व्यापक होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि परलकोट क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और माहौल गरमाया हुआ है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ईएमएस(राकेश गुप्ता)24 अप्रैल 2026