क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


- बजरंग दल की दबिश के बाद कार्रवाई इन्दौर (ईएमएस)। सूचना के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक हॉस्टल पर दबिश देकर वहां एक हिन्दू युवती के साथ मारपीट करते उसे प्रताड़ना दे रहे दो मुस्लिम युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है वहीं मामले में बताया जा रहा है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं के पहुंचने की सूचना मिलने पर इनके दो अन्य साथी युवक भाग निकले पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित रेनेसा कॉलेज के पीछे एक हॉस्टल का है। विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर के अनुसार सूचना मिली थी कि उक्त हॉस्टल के एक फ्लैट में युवतियों के साथ मारपीट की जा रही है, जिस पर जिला संयोजक लक्की रघुवंशी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और यहाँ से जुबेर और फरहान नामक दो युवकों को पकड़ा तथा पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान मौके से हुक्का और अन्य नशीली सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे हाॅस्टल संचालक की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। वहीं यह जानकारी सामने आई है कि पीड़ित युवती पुलिस परिवार से ही ताल्लुक रखती है, जिसके बावजूद आरोपी उसके साथ हिंसक व्यवहार कर रहे थे। जिसकी सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दबिश कार्रवाई की उसके बाद कार्यकर्ताओं की की मौजूदगी में पीड़िता ने थाने पहुँचकर अपनी आपबीती सुनाते बयान दर्ज कराए जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की दबिश कार्रवाई में मिथुन चौहान, प्रफुल्ल हल्दे और नितिन गौर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। - 24 अप्रैल 2026