क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


- छात्रों और एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर गरियाबंद(ईएमएस)। जिले के देवभोग क्षेत्र में भुवनेश्वर से आई एनडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षक कौशल पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्रों और स्थानीय स्वयंसेवकों को आपात स्थिति में बचाव के तरीके सिखाए गए। 3वीं बटालियन की टीम ने देवभोग और जामगांव हाईस्कूल में फैमिलियराइजेशन एक्सरसाइज के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया। सब-इंस्पेक्टर वी.के. मीणा के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनरों ने सीपीआर, प्राथमिक उपचार, गला घुटने की स्थिति में बचाव, खून बहने पर नियंत्रण, सांप काटने पर उपचार और बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के तरीके बताए। प्रशिक्षण के दौरान डेमो और प्रायोगिक अभ्यास के जरिए प्रतिभागियों को आपदा के समय त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के कौशल सिखाए गए। एनडीआरएफ टीम के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को आपदा के प्रति जागरूक बनाना और लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि आपात स्थिति में समय रहते सही कदम उठाए जा सकें। यह प्रशिक्षण अभियान 25 अप्रैल तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों कोपरा, सुरसाबांधा, मालगांव, सरकड़ा, सारागांव, जाड़ापदर और कुल्हाड़ीघाट में भी आयोजित किया जाएगा। (ईएमएस)24 अप्रैल 2026