राज्य
24-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सरकार ने एक और सख्ती शुरू कर दी है। अब बिना प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (पीयूसीसी) के वाहन लेकर पेट्रोल या डीजल लेने पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो भारी भरकम चालान हो सकता है। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सरकार ने एक और सख्ती शुरू कर दी है। अब बिना पीयूसीसी के वाहन लेकर पेट्रोल या डीजल लेने पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो भारी भरकम चालान हो सकता है। दिल्ली सरकार की सख्ती के बाद पेट्रोल पंप पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अब पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचने वालों की पीयूसीसी की जांच की जा रही है। दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप पर लगे एएनपीआर कैमरों और अनाउंसमेंट सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया है। गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार, गाजीपुर, विकास मार्ग, आईपी एक्सटेंशन समेत कई पेट्रोल पंप पर सरकार के निर्देशों का पालन कर सख्ती बढ़ी हुई नजर आई। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव बिबेक बनर्जी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहनों को ईंधन देने से पहले अनिवार्य रूप से पीयूसीसी की जांच की जा रही है। वैध पीयूसीसी मिलने पर ही ईंधन दिया जा रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/ अप्रैल /2026