राज्य
24-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। मेयर और डिप्टी मेयर सहित स्टैंडिंग कमिटी मेंबर्स के लिए नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। बीजेपी ने नेता सदन प्रवेश वाही को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है, जबकि डिप्टी मेयर के लिए आनंद विहार से निगम पार्षद डॉक्टर मोनिका पंत ने नॉमिनेशन किया है। एमसीडी में 100 पार्षदों वाली आम आदमी पार्टी भले ही दोनों पदों पर चुनाव लड़ने से पीछे हट गई है, लेकिन 9 पार्षदों वाली कांग्रेस ने दोनों पदों के लिए नामांकन दाखिल किए। कबीर नगर वॉर्ड से निगम पार्षद जरीफ ने मेघर और और मुबारकपुर वॉर्ड से निगम पार्षद राजेश कुमार गुप्ता ने डिप्टी मेयर के लिए नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस पार्टी के मैदान में कूदने की वजह से अब मेयर और डिप्टी मेयर के लिए आगामी 19 अप्रैल को चुनाव होगा। प्रवेश वही (63) तीसरी बार पार्षद बने है। वह तीन बार रोहिणी जोन के चेयरमैन और ट्राइफकेशन (जब एक बजाय तैन एमसीडी नीर्थ, साउथ और ईस्ट थी) के दौरान नॉर्थ एमसीडी में स्टैंडिंग कमिटी चेयरमैन और वर्कर्स कमिटी के चेयरमैन भी रह चुके है। सबसे चौंकाने वाला नाम रहा डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार डॉक्टर मोनिका पंत का। उनका नाम कहीं भी चर्चा में नहीं था। स्टैंटिंग कमिटी के खाली पदों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए। इन पदों के लिए बीजेपी से वॉर्ड नंबर-27 बेगमपुर से पार्षद और डिप्टी मेयर नय भगवान यादव के अलावा हेल्थ कमिटी के चेयरमैन और वॉर्ड नंबर-82 से पार्षद मनीष चढ़ा ने नामांकन किया। आप की तरफ से स्थायी समिति के लिए जलज कुमार (बॉर्ड नंबर- 55) ने नामांकन दाखिल किया है। जयभगवान यादव को एमसीडी का नया नेता सदन नियुक्त किया है। उन्होंने पहले दिन से ही नेता सदन का कार्यभार संभाल लिया है। मेयर, डिप्टी मेयर और तीनों मेंबर्स का चुनाव 29 अप्रैल को होने वाली आम सभा की बैठक में किया जाएगा। नई दिल्ली/ईएमएस/24/ अप्रैल /2026