खेल
24-Apr-2026


लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी दौरान यहां हुए एक मुकाबले में खुशदिल की आक्रामक बल्लेबाजी से कराची किंग्स ने लाहौर कलंदर्स को 5 विकेट से हरा दिया। खुशदिल ने इस मैच में 14 गेंदों पर ही 44 रन बना दिये जिससे कराची किंग्स ने एक ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर लाहौर कलंदर्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। कलंदरर्स की ओर से फखर जमां और अबदुल्ला शफीक ने अच्छी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद कलंदर्स को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 10 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय का विकेट खो दिया। इसके बाद रीजा हेंडरिक्स भी सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गये। इससे टीम दबाव में आ गयी। मध्यक्रम में सलमान आगा भी 14 रन बनाये। वहीं एक छोर पर कप्तान डेविड वॉर्नर जमे रहे। केवल मोइन अली ही 17 गेंदों पर 39 रन बना पाये। मोइन अली के बाद उतरे खुशदिल ने तेजी से रन बनाये। खुशदिल ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलने शुरू किए और विशेष रूप से लाहौर के कप्तान व तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को अपना निशाना बनाया। पारी के 18वें ओवर में खुशदिल ने शाहीन के ओवर में तीन छक्के और एक शानदार चौका लगाकर हुए कुल 23 रन बनाये। इस ओवर से ये मैच कराची की ओर मुड़ गया। खुशदिल ने अगले ओवर में हारिस रऊफ पर दो छक्के लगा दिये। खुशदिल की इस पारी से कराची किंग्स ने 18.4 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ईएमएस 24 अप्रैल 2026