मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल के इस सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे वेस्टइंडीज के अकील हुसैन आजकल बेहद खुश है। इसका कारण है कि वह अपने आदर्श रवींद्र जडेजा की जगह लेने में सफल होते जा रहे हैं। आज से 13 साल पहले अकील ने इच्छा जताई थी कि एक दिन वे भी अपने आदर्श की जडेज जैसे खिलाड़ी बनना चाहते हैं। उनका ये सपन इस बार सफल होता दिख रहा है। आईपीएल नीलामी में उन्हें सीएसके ने जडेजा के राजस्थान रॉयल्स जाने के कारण शामिल किया था। जडेजा के रॉयल्स में जाने के बाद टीम को एक बड़े ऑलराउंडर और बाएं हाथ के स्पिनर की जरुरत महसूस हो रही थी। इसी कारण अकील को जडेजा की जगह शामिल किया गया। अकील ने भी अपने प्रदर्शन से इस चयन को सही साबित किया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 4 बड़े विकेट लिए। सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर उन्होंने मुंबई की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ढ़हा दिया। सिर्फ आंकड़े ही नहीं, बल्कि उनकी गेंदबाजी का अंदाज़ भी प्रभावशाली है। अपनी ऑर्म गेंद को हवा में ड्रिफ्ट कराना और पिच से पड़कर हल्का सा टर्न कराकर वह बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन गई है। मालेवाल और नमन धीर को उन्होंने जिन गेंदों पर आउट किया, वे हवा में स्वर्व हुईं और पिच से पड़ने के बाद थोड़ा घूमीं, जिससे बल्लेबाज उनके जाल में फंस गए। अकील ने जिस सही समय पर अपना यह फॉर्म दिखाया है, वह आने वाले मैचों में बाकी टीमों के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ईएमएस 24 अप्रैल 2026