कोच जयवर्धने ने दी सफाई मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच हुए मैच में कन्कशन रिप्लेसमेंट को लेकर विवाद पैदा हो गया है। इस मैच में कहा जा रहा है कि मुम्बई ने कन्कशन रिप्लेसमेंट नियम की आड़ में धोखा गया है। वहीं कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की हेरा फेरी नहीं की है। विवाद जिस कारण से हुआ वह ये है कि फील्डिंग के दौरान मुंबई के खिलाड़ी मिचेल सैंटनर कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए। 17 वें ओवर में कैच पकड़ने के दौरान सैंटनर के कंधे में चोट आ गई और उन्हें तत्काल मैदान छोड़ना पड़ा। सैंटनर के चोटिल होने के बाद, मुंबई इंडियंस ने कन्कशन रिप्लेसमेंट की मांग की, जिसे मैच रेफरी और अंपायर ने मान लिया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को सैंटनर के स्थान पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर बुलाया गया। टीम के मुख्य कोच जयवर्धने ने मैच के बाद कहा कि कैच लेने के दौरान सैंटनर का सिर भी जमीन से टकराया था जिस कारण वह असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें चक्कर आ रहे थे इसलिए उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया। इसी कारण हमने कन्कशन रिप्लेसमेंट की मांग की थी।” कोच की इस जवाब के बाद भी सोशल मीडिया में इस रिप्लेसमेंट को लेकर सवाल उठते रहे। इस दौरान कई विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने कहा कि जब सैंटनर की प्राथमिक चोट कंधे में दिखाई दे रही थी, तो टीम ने कन्कशन रिप्लेसमेंट का विकल्प क्यों चुना। विवाद का एक कारण ये भी रहा कि सैंटनर ने कोटे के चार ओवर पूरे कर लिए थे, ऐेसे में कहा जा रहा है कि टीम ने नियम का फायदा उठाने की कोशिश की है, क्योंकि कन्कशन रिप्लेसमेंट में एक लाइक-फॉर-लाइक खिलाड़ी को ही मैदान पर उतारा जा सकता है। ईएमएस 24 अप्रैल 2026