क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। सुरेंद्र जैन की स्मृति में एक दिवसीय रैपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन इंदौर चेस क्लब द्वारा के. के. कॉलेज, इंदौर में कल 26 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी आयु वर्ग और स्तर के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण के लिए नितेश जैन और निखिल महाजन से संपर्क कर सकते हैं। स्पर्धा में कुल 51,000 रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह और भी बढ़ गया है। - 24 अप्रैल 2026