क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


- जनसंवाद कर आमजनों की सुनी समस्याएं जबलपुर, (ईएमएस)। आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं आम नागरिकों के बीच समन्वय व आपसी विश्वास को सुदृढ़ करने पुलिस ने जिले में गांव व मोहल्लों में चौपाल लगायी। इस दौरान थाना प्रभारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय जनों को कानून व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साईबर अपराधों से बचाओ, नशा उन्मूलन यातायात नियमों के पालन एवं सामुदायिक सहयोग के महत्वों के बारे में जागरूक किया। चौपाल के दौरान आमजनों को विशेष रूप से डिजिटल धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अपराधिक घटना या असमाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को तत्काल देते समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकती है। चौपाल में मौजूद नागरिकों ने खुलकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किये तथा पुलिस की पहल की सराहना की स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नागरिकों ने पुलिस को सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच की दूरियां घटती है तथा सामुदायिक पुलिसिंग को भी बढ़ावा मिलता है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयेाजित किये जायेंगे जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। ..../ 24 अप्रैल 2026