जबलपुर, (ईएमएस)। लार्डगंज थाना अतंर्गत निवाडगंज में डिक्की से पर्स निकाल कर दुकानदार को पैसे देते समय एक सेवानिवृत्त नर्स का पर्स अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया| पर्स में 25 हजार रुपए नगद, सोने की एक चैन तथा अधारकार्ड, पेन कार्ड रखे हुए है| लार्डगंज पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएमएस चर्च कंपाउंड निवासी 61 वर्षीय सेवानिवृत्त नर्स रोजलिन झा गत दिवस निवाडगंज स्थित स्वाभिमान ट्रेडर्स में झाडू खरीद रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आकर उससे झाडू खरीदने के सम्बंध मे बात करने लगा, उसने उस लडके को मना किया तथा अपनी गाडी की डिक्की से पैसे निकाल कर दुकान वाले को देने लगी इसी बीच अज्ञात व्यक्ति उसका पर्स जिसमें नगद 25 हजार रूपये, सोने की 1 चेन तथा अधारकार्ड, पैन कार्ड रखे थे चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। - 24 अप्रैल 2026/ 05.31