क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत महाराजपुर व्हीकल मोड़ के पास खड़े होकर अपने दोस्त से बात कर रहे एक युवक पर तीन बदमाशों ने प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार वेलकम कालोनी निवासी 26 वर्षीय फोटोग्राफर अभिषेक पांडे गत रात 11.10 बजे महाराजपुर व्हीकल मोड़ शराब दुकान के पास स्थित किराना दुकान से सामान लेने गया था, तभी उसका दोस्त मिला जिससे वह बात करने लगा| उसी समय शुभम मिश्रा अपने दो दोस्तों के साथ आया और उससे बोला कि तू बहुत उड़ रहा है कहते हुए गालियां देने लगा, मना करने पर तीनों ने मारपीट की और शुभम ने चाकू से उस पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 109, 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। - 24 अप्रैल 2026/ 05.30