क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कुलौन शहपुरा - पीढ़ी दर पीढ़ी धार्मिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक मान्यताओं को जनमानस तक पहुंचाने का काम संत महात्माओं के द्वारा ही किया जाता है। संतों की वाणी में मधुरता के साथ ही आशीर्वाद के साथ ही हर मुश्किल काम भी आसान हो जाता है।नर्मदा मैया के तट पर सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर तक पहुंचाने में महंत नंदकिशोरदास महाराज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। गोलोकवासी महन्त स्वामी नंदकिशोरदास महाराज की पंचम पुण्य स्मरण दिवस श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य महाराज के सानिध्य में महंत प्रकाशानंद महाराज, महंत श्रीराम भारती संत महात्माओं पूजन अर्चन,अभिषेक, संत उद्बोधन के पश्चात विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन श्री नरसिंह मंदिर सिध्दाघाट, कुलौन शहपुरा में किया गया। इस अवसर पर विधायक नीरज सिंह,अमित तेहनगुरिया, सुभाष सिंह , संदीप जैन गुडडा, रंजीत सिंह, राधवेंद्र यादव लालू, राजेन्द्र प्यासी, लोकराम कोरी, विध्येश भापकर, रामसिंह ,दशरथ सिंह, ओमकार सिंह ,लवकुशसिंह, गुरुवेंद्र सिंह , बारू बर्मन ,जितेन पटेल, रघुवीर पटेल, रोहित पटेल, प्रवीण चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। - 24 अप्रैल 2026/ 06.14