क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


- हिंदू उत्सव समिति ने परमाली फैक्ट्री पर किया प्रदर्शन - कर्मचारियों के समर्थन में तिलक लगायाकलावा बांधा, एफआईआर की मांग भोपाल(ईएमएस)। के एमपी नगर इलाके के मैदा मील पर स्थित परमाली फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों पर बिंदी, तिलक और सिंदूर लगाने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ फैक्ट्री फैक्ट्री पहुंचे। वहां उन्होंने कर्मचारियों के समर्थन में तिलक लगाया और कलावा बांधा। इससे पहले समिति के कार्यकर्ता बीडीए कार्यालय पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि कंपनी ने नोटिस जारी कर कर्मचारियों के तिलक, बिंदी, मंगलसूत्र जैसे अन्य धार्मिक प्रतीक पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने इसे धार्मिक आस्था और परंपराओं पर आघात बताते हुए कहा कि इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक कर्मचारी ने दावा किया कि जब वह कलावा और तिलक लगाकर फैक्ट्री पहुंचा, तो उसे बाहर कर दिया गया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी का माहौल है। विवाद बढ़ता देख फैक्ट्री मैनेजर ने कहा की यह सर्कुलर कंपनी की ओर से जारी किया गया था। उनका कहना है कि इन वस्तुओं के उपयोग से प्रोडक्ट रिजेक्ट होने की संभावना रहती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि समिति की मांग पर विचार किया जाएगा और नोटिस वापस लेने की कोशिश की जाएगी। वहीं हिंदू उत्सव समिति ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने के साथ ही कंपनी के उत्पादों के बहिष्कार की अपील भी की गई है। इस दौरान फैक्ट्री के बाहर सुरक्षा के इंतेजाम किये गये थे। जुनेद / 24 अप्रैल